एक सच यह है , कि तुझे चाहती हूं मैं बड़ा सच यह है, कि सुंदरता मेरी कमजोरी है
एक सच यह है कि, तुझे प्यार करती हूं बड़ा सच यह है, कि तू मेरी जरूरत है
एक सच यह है कि, तुझे पा लिया है बड़ा सच यह है कि, खुद को गवां दिया है
एक सच यह है कि, तुझे कुछ बताया नहीं बड़ा सच यह है, यह मेरी मजबूरी है
एक सच यह है कि, तुझे जान भी दे सकती हूं बड़ा सच यह है कि, कहने और करने में फर्क होता है
एक सच यह भी है कि, सच्चाई कड़वी होती है बड़ा सच यह है कि, यह छुपाए नहीं छुपती
By- Mamta kumari

No comments:
Post a Comment
Thanks for your love