Tuesday, January 19, 2021

एक महिला के जीवन के आमूलचूल बदलाव

 

स्त्री शब्द अपने आप में एक पूर्ण शब्द है, यह वही स्त्री है जिसे हम लोग आमतौर पर विभिन्न रूपों में देखते हैं ये कहीं आपको एक बेटी के रूप में, कहीं बहन के रूप में, कहीं पत्नी के रूप में, तो कहीं माता के रूप में दिखाई देती है हम कभी-कभी समाज में रहते हुए इसको लक्ष्मी का दर्जा भी देते हैं तो कहीं-कहीं इसको असुरों के संहारक के रूप में भी संबोधित करते हैं 
स्त्री का जीवन में बहुत ही कठिनाई भरा है आज के समाज में स्त्री को हर एक जगह पर संघर्ष से गुजरना पड़ता है चाहे वह खुद का ही घर हो या फिर जहां पर विवाह के बाद वह जाने वाली होती है उस घर की ही क्यों ना बात हो.
 स्त्री अपने पूरे जीवन काल में सिर्फ अपने बारे में तब ही सोच पाती है जब वह केवल अपनी मां के गर्भ में होती है और वह स्थिति ऐसी स्थिति होती है जिस समय ना तो व्यक्ति कुछ और सोच सकता है ना कुछ समझ सकता है और ना ही कुछ महसूस कर सकता है और यह वक्त उसका खुद का होता है जो वह अपने लिए जीती है और अगले ही क्षण जैसे ही उसका इस दुनिया में आगमन होता है. उसका जीवन चारों ओर से संघर्षों से गिर चुका होता है,  अपने घर में रहते हुए भी वह बचपन से लेकर कि अपनी जवानी तक जब तक कि वह विवाह योग्य नहीं हो जाती तब तक एक मजदूर की तरह पूरे घर का काम करती है सब की सेवा करती है भाई के नखरे उठाती है, पिता को दवाई देती है, मम्मी पैर दबाती है, और भी ना जाने कितने काम जो व्यक्ति की सोच से परे है, सुबह जल्दी उठने से लेकर की रात भी देर से सोने तक की सारी कठिनाइयां केवल और केवल एक स्त्री ही झेल सकती है यह किसी आम व्यक्ति विशेष (पुरुषों के) बस की बात नहीं जो पूरा दिन घर का काम करने के बावजूद अपनी पढ़ाई के लिए और बाहर के काम के लिए समय निकाल लेती है और सारे कार्य सही समय पर पूरी भी कर लेती है, और इस पर भी उससे पूछा जाता है कि आखिर तुम करती ही क्या हो |
     अगला पड़ाव फिर उसका अपने घर को त्यागने के बाद दूसरे. के अनजान घर को अपनाने से शुरू होता है जहां पर भी उसको एक पल का आराम भी नहीं मिलता हालांकि कहा जाता है कि एक स्त्री का असली घर उसका पति का घर होता है, लेकिन अपने घर में रहते हुए भी वहां पर एक मजदूर की ही तरह भूमिका निभाते हुए दिखाई देती है जो कि अभी तक वह अपने पिता के घर में निभा रही थी |
       सभी पत्नियां अपने पतियों की चिंता करती हैं। तो मेरा कहना है कि अनोखा तो कुछ नहीं, लेकिन नोटिस करने लायक अवश्य है। पत्नी का वो भाव, जिसके वशीभूत होकर वह छोटी से छोटी बात पर भी पति की या घर के अन्य सदस्यों की चिंता करती है, उनकी देखभाल करती है, उनका हर तरह से ख्याल रखती है।

विचारणीय मुद्दा यह है कि क्या आप भी उसके लिए इतना सजग रहते हैं? वो किचन में 10 दिन से खांसते हुए काम कर रही है या 4 दिन से बुखार की गोली लेकर अपने दायित्वों को पूर्ण कर रही है अथवा रोज रात को पेनकिलर लेकर सो रही है या फिर ठंडे मौसम में मालिश के बिना उसके घुटने उठने से इंकार कर रहे हैं।
मेरे विचार से गिनती के पति होंगे, जो पत्नी की इन समस्याओं पर गौर करते होंगे। अधिकांश का रवैया या तो उपेक्षा वाला रहता है या टालने वाला अथवा अनदेखी का।

यह महिला मात्र का स्वभाव होता है कि वह इस संपूर्ण धरती पर जिसकी सबसे कम परवाह करती है, वो वह स्वयं है- शरीर के स्तर पर, मन के स्तर पर, भावनाओं के स्तर पर। वो हर कदम पर समझौता करती चलती है और संतोष उसका सर्वोपरि पाथेय बन जाता है। एक सीमा के बाद तो वो अपेक्षा रखना भी छोड़ देती है। लेकिन मन के किसी कोने में ये दर्द आंसता तो है, जिसे वो मन की ही सात तहों में छिपा लेती है और सबको सुख, स्नेह और संपन्नता देते-देते खुद भीतर से रीती ही रह जाती है।
हो सकता है कि ये हर घर की कहानी न हो, लेकिन अधिकांश घरों की जरूर है। ऐसा क्यों?

'यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवताः' को अपनी आद्य परंपरा में जीने वाले देश में नारियों के साथ ऐसा निम्न कोटि का व्यवहार क्यों? क्यों हम उसे भी 'इंसान' की दृष्टि से नहीं देख पाते? क्यों उसे ही सारी मर्यादाएं सिखाने पर आमादा रहते हैं? क्यों बात-बात पर उसे उसके कर्तव्यों की याद दिलाने को आतुर रहते हैं? क्यों उसके अधिकार की बात आते ही हम सबके जोशीले स्वर बर्फ़ की मानिंद ठंडे हो जाते हैं?

जरा सोचिए तो, जो अपना संपूर्ण जीवन परिवार के लिए छोड़  देती है, बिना शिकायत, बिना अपेक्षा, वो बिना जिक्र, बिना फ़िक्र और बिना फ़ख़्र के मर जाए, ये कितनी बड़ी असंवेदनशीलता है।
इससे भी बढ़कर शर्मनाक ये कि इस असंवेदनशीलता को जीने में हमारे पुरुषों को तनिक भी शर्म महसूस नहीं होती। उल्टे वे इसे बहुत सहजता के साथ परंपरा के निर्वाह का हिस्सा मानते हैं। परंपरा अर्थात् यूं कि महिलाएं आदिकाल से घर परिवार संभालती आई हैं और यही उनका परम कर्तव्य माना जाकर उस पर किसी प्रकार की प्रशंसा अथवा आभार उन्हें नहीं दिया जाता रहा है।
अरे, जागिए, ये परंपरा नहीं, षड्यंत्र है उन स्वार्थी लोगों का, जो स्त्रियों को अपनी बराबरी में नहीं देख सकते क्योंकि जानते हैं कि ईश्वर ने उतनी ही क्षमता और योग्यता से उन्हें भी नवाज़ा है, जितनी स्वयं उनके पास है बल्कि किसी क्षेत्र विशेष में तो वे उनसे अधिक सशक्त हैं। ये वो लोग हैं, जो इस बात से भयभीत रहते हैं कि महिलाओं की प्रशंसा कहीं उनका मनोबल बढ़ाकर उन्हें अन्य अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनसे आगे न कर दें।
जबकि सच तो यह है कि यदि आप अपनी पत्नी को अपने समकक्ष मानकर उसके योगदान को सराहेंगे, तो छोटे नहीं हो जाएंगे बल्कि समाज में एक अनुकरणीय व्यक्तित्व के रूप में आपकी प्रतिष्ठा होगी। साथ ही आपकी जीवन संगिनी भी आपके प्रति स्थायी सम्मान से भर उठेगी। चूंकि नारी तो होती ही आशुतोष है, शीघ्र प्रसन्न हो जाने वाली और कम में ही आभार भाव से भर उठने वाली। जब आपकी प्रतिकूलताओं में भी वो आपके प्रति समर्पित रहती है, तो अनुकूलता में उसके ह्रदय के मुदित भाव की कल्पना कीजिए, वो स्वयं को आसमान के शीर्ष पर महसूस करेगी और अपनी चिरकालीन विनम्रता से भरी हुई आपके प्रति बार-बार कृतज्ञता व्यक्त करेगी।

‌यूं तो उसके होने मात्र से घर में उजाला है, खुशी है, जीवन का संगीत है, लेकिन यदि इस तथ्य को आप पूरे मनभाव से उसके समक्ष स्वीकार करेंगे, तो तय जानिए कि ये उजाला, खुशी और संगीत उसके सूने अंतर्मन को भी आनंद से भर देंगे। तब उसके लिए भी जीवन अभिशाप नहीं, वरदान होगा और तभी ईश्वर भी प्रसन्न होगा क्योंकि उसने पुरुष और नारी को परस्पर पूरक बनाया था, न कि शासक और शासित।

1 comment:

Thanks for your love

Summary in short

Current Affairs Questions And answers

  Question 1. Consider the following statements- 1) The World Economic Forum issues the Global Energy Transition Index every year. 2) In...